सतना मे PIU (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) कार्यालय के मुख्य गेट के सामने मंगलवार को ठेकेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे ठेकेदारों ने PIU के महाप्रबंधक पर भ्रष्टाचार, मनमानी और पक्षपातपूर्ण कार्यशैली अपनाने के गंभीर आरोप लगाए।