मंसूरचक: गराय गांव स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकल गया भव्य कलश शोभा यात्रा
गराय गांव स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया .जिसमें सैकड़ो की संख्या में कुमारी कन्या एवं स्थानीय लोग भाग लिए .जानकारी देते हुए आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि यह अपने आप में आध्यात्मिक और भक्तिभाव से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है.जिसमें ठाकुरबाड़ी में भगवान के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा.