सतना। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रीवा रोड पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने बाइक सवार युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया, तो 2 राउंड हवाई फायर कर दहशत फैलाते हुए भाग गए। पुलिस ने बताया कि अनिकेत गौतम पुत्र कामता प्रसाद 30 वर्ष, निवासी जैतवारा, हाल मारूति नगर, बुधवार की रात्रि अपने रूम जा रहा था।इस दौरान रीवा रोड में आधा दर्जन अरोपियो ने किया हमला।