सफीपुर: सफीपुर के आसीवन में अजगर ने किसान को काटा, मिट्टी खुदाई के दौरान किया हमला, सीएचसी में इलाज जारी
आसीवन थाना क्षेत्र में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही थी, तभी वहां से चार अजगर निकल आए। अजमत नगर गांव निवासी 30 वर्षीय किसान समशेर पुत्र लल्लन अजगरों को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान एक अजगर ने उन पर हमला कर हाथ में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य क