फारबिसगंज: सिमराहा थाना पुलिस ने बाइक लुट कांड गिरोह का उद्भेदन करते हुए लुटी गई बाइक के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना पुलिस ने बाइक लुट कांड गिरोह का उद्भेदन करते हुए लुटी गई बाइक के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर जानकारी देते हुए अररिया एसपी कार्यालय से प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुए बताया गया कि 15 अप्रैल को सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत्त एन एच-57 पर पोठिया पुल के पास हथियार का भय दिखाकर अपाची बाइक की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.