मथुरा: चलती ट्रेन से उतरते वक्त मथुरा रेलवे जंक्शन पर युवक ट्रेन की चपेट में आया, पुलिस कर्मी और यात्रियों ने बचाई जान
मथुरा जंक्शन से सनसनी खेज मामला सामने आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक चलते वक्त स्टेशन पर उतरने लगा तभी बैलेंस बिगड़ जिसके कारण वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आने ही वाला था कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी और दो यात्रियों ने उसकी जान बचाई लोग पुलिस कर्मी की सराहना कर रहे हैं