बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ के गांव परनाला में गोलियां मारकर दुकानदार की हत्या, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
गांव के ही दो लड़कों व उनके साथियों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वारदात सुबह 7:30 के आसपास की। मृतक की पहचान 58 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है। सतबीर की गांव में किरयाने की दुकान है। रविवार की सुबह वह अपनी दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर हमलावर आए और उस पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से मौके पर ही उ