प्रतापगढ़: शुकुलपुर गांव के युवक की जेल में हुई मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
थाना अंतू क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के विनोद कुमार शुक्ला के जेल में मौत हो जाने के बाद घर शव पहुंचने के बाद परिजन आर्थिक सहायता के बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। जिलाधिकारी को तहरीर देकर आर्थिक सहायता की मांग किया। थाना अंतू प्रभारी अभिषेक सिरोही मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी देर तक समझाया। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।