उदवंत नगर: बीबीगंज बस स्टैंड के समीप बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, राखी वाले दिन घर में पसरा मातम
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीबीगंज बस स्टैंड के समय पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई है। इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। डॉक्टर ने चेकअप का मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक युवक बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी आनंद मोहन सिंह के पुत्र अनूप कुमार सिंह है।