उदवंत नगर: रघुनीपुर डबल हत्या के अभियुक्त ने कुर्की के बावजूद नहीं किया आत्मसमर्पण, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में छापेमारी
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीपुर गांव में हुए डबल मर्डर हत्याकांड में गुड़ की के बाद भी अभी तक अभियुक्त ने कोर्ट में आत्म समर्पण नहीं किया है। जिसको लेकर थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा प्रदेश में भी गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।