करेड़ा: जिंद्रास में बिजली के कहर से 4 दिन में मवेशियों समेत 9 जानवरों की हुई मौत
करेड़ा थाना क्षेत्र के जालरिया के जिंद्रास में 33 केवी लाइन के करंट लगने से पिछले 4 दिनों में हाहाकार मच गया है। इस दौरान 3 मवेशी, 5 कुत्ते और एक ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई है।घटना की जानकारी लाइनमैन रघुवीर सिंह को दी गई, जिसके बाद लाइन बंद कर करंट के तार को हटाया गया।ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की इस लापरवाही के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।