ज्ञानपुर: गोपीगंज क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एएसपी भदोही ने मंगलवार की शाम अपना बयान जारी करते हुए बताया कि आरोपी और पीड़िता पहले से एक दूसरे से परिचित थे। पीड़िता अपने सहेलियों के साथ घूमने गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।