बीसलपुर: हारुन नगला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों को 7 लोगों ने पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के हारून नगला निवासी पुत्तु लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह देर रात्रि अपने गांव में सतीश व फूलचंद के साथ अपने दूसरे घर पर लेटने जा रहे थे इसी समय गांव के लिए सात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उक्त तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया घायलों को मेडिकल हेतु पुलिस ने बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है