बीसलपुर: मंडरा सुमन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कल शाम से घर से निकले युवक का आज सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने गांव में पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटकता देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस में फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।