गुना में दीपावली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी है। 18 अक्टूबर को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपना स्वीट्स बीकानेर मिष्ठान भंडार राजश्री स्वीट्स शिमला स्वीट्स से मावा बर्फी नमकीन मलाई बर्फी गुलाब जामुन के सैंपल लिए। भोपाल से जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी। सभी को रखरखाव शुद्ध सामग्री सफाई के निर्देश दिए।