कटनी जिले की रीठी तहसील के मेहरगवा गांव से चौंकाने वाली तस्वीर कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मेहरगवा की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। स्कूल की इमारत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा घट सकता है। इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी खतरनाक भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं स्कूल की छत से लगातार प्लास्टर गिर रहा है,