ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढाकोनी गांव से पुलिस ने एक 25 वर्षीय विवाहिता पर कच्ची शराब बेचने पर मामला दर्ज किया है, मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को बुधवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढाकोनी गांव में कोई विवाहिता हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।