मधेपुरा: सिंहेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने डीएम तरनजोत सिंह को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विनीता भारती ने आरोप लगाया कि मंदिर न्यास समिति और वहां तैनात कुछ पंडा मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।