कानपुर: फील खाना में छत पर डांस करते समय तीसरी मंजिल से गिरा युवक, गंभीर हालत में उर्सला में कराया गया भर्ती
फील खाना क्षेत्र के नाथूलाल फाटक के पास शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे होली के मौके पर युवक छत पर डांस कर रहा था। इसी दौरान उसका पर छत से फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया खुशी का माहौल मातम में बदल गया। लोगों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया।