कानपुर: काकादेव की नवीन नगर में कांस्टेबल की बेटी ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की
काकादेव नवीन नगर में कांस्टेबल की बेटी ने गुरुवार 2:00 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिजनों के डांटने और मोबाइल छीनने से आहत छात्रा ने सुसाइड किया है। सूचना पर काकादेव थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। परिवार के लोग सुसाइड कांड के बाद कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।