मांझा: छवही रोड पर सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के छवही रोड में सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक शनिवार की शाम 4:00 बजे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।