गभाना: कलुवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अतरौली के युवक की हुई मौत, परिजनों ने तीन दिन बाद की शिनाख्त
गभाना क्षेत्र में कलुवा रेलवे स्टेशन पर 25 जून की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से जिस अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, उसकी पहचान तीन दिन बाद हो गई है। रविवार को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अतरौली के गांव कासिमपुर निवासी त्रिदेव, पुत्र प्रमोद सिंह के रूप में की।