सिकन्दरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गई थी।जब वह घर लौटी तो उसकी नाबालिग पुत्री घर से लापता थी।पीड़िता के अनुसार, घर में रखे नगदी और जेवरात भी गायब मिले महिला ने बड़े गुप्ता,कल्लू, राघव सहित पांच लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।