पनागर: सुभाष नगर झंडा चौक में शराब के लिए 500 रु न देने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
रांझी थाना क्षेत्र में देर रात काम से लौट रहे एक युवक पर शराब के लिए 500 रुपये न देने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झुरझुरू निवासी देवेंद्र पटेल, जो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री है, अपने साथी के साथ घर लौट रहा था कि तभी सुभाषनगर झंडा चौक के पास अंशु वंशकार, ईशू और साजन ने उसे रोककर शराब के लिए रुपयों की मांग की। देवें