देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में बैठक शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में जारी है
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सुरक्षा के साथ ही अन्य कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।