कैलारस: अग्रवाल महासभा कैलारस, बीजेपी नेता बृजेश बंसल के समर्थन में, हरिराम धाकड़ पर कैलारस थाने में मामला दर्ज
कैलारस में आज अग्रवाल महासभा इकाई कैलारस भाजपा नेता बृजेश बंसल के समर्थन में उतरी है। जिसके चलते कल 15 नवंबर को विरोध प्रदर्शन में हरिराम धाकड़ के द्वारा उनकी मां बहनो को अशोभनी शब्द बोले गए थे। जिसके बाद समस्त अग्रवाल समाज में आक्रोश था। मामले पर आज दोपहर लगभग 2:00 बजे कैलारस थाना आकर सैकड़ो की संख्या में आवेदन देकर हरिराम धाकड़ पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।