नाहन: नाहन से चोरी हुई स्कूटी 48 घंटे में हरियाणा अंबाला से बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार
Nahan, Sirmaur | Jul 31, 2026 नाहन के नया बाजार में चोरी हुई स्कूटी अंबाला रेलवे स्टेशन के पास 48 घंटे में बरामद कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।