उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर ,जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में आज जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक एवं सशस्त्र पुलिस बल द्वारा खनिज परिवहन की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में समय लगभग 10:15 बजे पूर्वाह्न रांची - गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे तीन हाईवा वाहनों की जांच की गई।