सतना जिले के मझगवां तहसील मुख्यालय में आज 29 अक्टूबर 2025 को मझगवां क्षेत्र भर के आदिवासी ग्रामीण भाई वन विभाग से परेशान होकर जल जंगल जमीन के मुद्दे को लेकर पैदल यात्रा कर पहुंचे मझगवां तहसील मुख्यालय, जहां तहसील गेट के बाहर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए अपनी मांगों को लेकर मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन पत्र।