दिनेशपुर कंटोपा गांव में शुक्रवार की रात घर के सामने से डीजे बजाने का विरोध कर एक परिवार के लोगों ने बारातियों पर धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया।आरोप है कि फायरिंग भी की गई, जिससे बारात में अफरातफरी मच गई।वहीं मारपीट में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।जिसमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।