खागा: किशनपुर में खेतों में पड़ी अरहर की खड़ी फसल जलकर खाक, किसान ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
Khaga, Fatehpur | Apr 18, 2026 किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा खास गांव निवासी रामदयाल पाल ने दो दिन पहले दो बीघा अरहर की फसल काट कर खेतों पर गिराया था जिसके बाद दोपहर कटी पड़ी अरहर की फसल में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे किसान की फसल धू धू कर जलने लगी आग लगने की सूचना पर किसान रोते बिलखते खेत पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, पीड़ित ने थाने में शिकायत किया