आगरा: मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना में संलिप्त 4 अभियुक्त यमुना पुल के नीचे से गिरफ्तार
Agra, Agra | Mar 22, 2025 आगरा के थाना कमला नगर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, यह अभियुक्त पहले बंद मकानों की रैकी करते थे, और ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे, पुलिस ने इन्हें यमुना पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 1 ऑटो, 3 मोबाइल फोन, ₹2080, 1 हथोड़ा, 2 लोहे की छैनी, व अन्य सामान बरामद किया है।