आगरा: मुगल की पुलिया मेट्रो स्टेशन के नीचे पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर की कार्रवाई, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
Agra, Agra | Mar 22, 2025 ताजगंज में पुलिस ने अवैध हुक्काबार पर छापा मारा है, ताजगंज पुलिस ने मुगल की पुलिया मेट्रो रेलवे स्टेशन के नीचे कैफे में छापा मार कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, कैफे का संचालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है, कैफे से 6 हुक्के, 5 पाइप, 2 हीटर, 4 चिलम, 20 डब्बे फ्लेवर, 277 फिल्टर, ₹10000 की नगदी बरामद की है।