आगरा: गोपालपुरा नंदपुरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Mar 22, 2025 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुरा नंदपुरा में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला, आसपास के लोगों ने जब इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, परिजनों को जब घटना के बारे में पता लगा तो परिजनों में कोहराम मच गया, पूरे मामले की जानकारी एसीपी सदर विनायक भोंसले ने दी है।