बदायूं: डम्बर नगर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 18, 2025 बदायूं के डम्बर नगर गांव के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार होमेंद्र पुत्र भगवान सिंह निवासी औंला थाना परौर जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है। घायल बाइक सवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।