जमुई: कटौना के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, अस्पताल में एक को मृत घोषित, 6 का इलाज जारी
Jamui, Jamui | Feb 1, 2026 कटौना के पास रविवार की सुबह 6 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक महिला को जांच के बाद चिकित्सक न मृत घोषित कर दिया।