सतना जिले में जाति प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री प्रतिमा बागरी के पैतृक गांव हरदुआ मझोल (तहसील नागौद) में मुनादी कराई। यह कार्रवाई सतना कलेक्टर के निर्देश पर की गई। गांव में डुगडुगी और डोंडी बजाकर लोगों को एक औपचारिक घोषणा की गईं।