पत्थलगांव: पाकरगांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो द्वारा बाइक को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी