हेरहंज: नवादा गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
हेरहंज बालूमाथ मार्ग पर नवादा गांव के पास सोमवार दोपहर हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया गांव निवासी बूटा साव के पुत्र संजय साव के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर चंदन कुमार द्वारा इलाज किया गया।