चकिया: गणेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में भैंस चराने गई महिला का शव पहाड़ी पर मिला, गिरकर मौत होने की आशंका
चकिया गनेशपुर पहाड़ी पर आज रविवार शाम करीब 04 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला का शव लगभग 22 फीट गहरी खाई में पड़ा हुआ था।मृतका की पहचान 45 वर्षीय कुसुम पाल के रूप में हुई है, जो राम पाल की पत्नी और ग्राम कुशहीं की निवासी थीं। शव के सिर पर चोटें और पैरों में खरोंच के निशान पाए गए हैं।