गोपालगंज: चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मी कल से करेंगे मतदान, शहर के तीन केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से होगी वोटिंग, तैयारी पूरी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत चुनाव ड्यूटी में तैनात शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों का मतदान कल से शुरू होगा. इन कर्मियों के लिए जिले में तीन फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां वे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे।