उदवंत नगर: सखुआ कॉम्प्लेक्स के पास हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, कारोबारी हुए घायल
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ कॉम्प्लेक्स के समीप शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। जख्मी कारोबारी को गोली बाएं पैर में अंगूठा के पास लगी है। जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद उदवंतनगर गश्ती पुलिस के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।सखुआ गांव निवासी स्व.मुनेश्वर सिंह के पुत्र राम नारायण सिंह है।