सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 पर मुहचट्टी–लगमा के समीप सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कार चालक बाल–बाल बच गया।