तिर्वा: स्थगन आदेश के बावजूद भराव कार्य शुरू, महिलाओं ने तिर्वा तहसील में किया हंगामा
Tirwa, Kannauj | May 16, 2026 कन्नौज। तिर्वा तहसील परिसर के सामने चल रहे भराव कार्य को लेकर शनिवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि मामले में पहले से स्थगन आदेश जारी होने के बावजूद कार्य कराया जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।