सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी मोहल्ले में बुधवार रात 9 बजे दो बाईकों की जोरदार टक्कर में अश्वनी पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अड्डा ऊसरा थाना फ्रेंड्स कालोनी जो कि संविदा पर बिजली लाइन मैंन के पद पर शांति कालोनी फीडर पर तैनात है और ड्यूटी करने आ रहे थे, घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।