भोरमदेव मंदिर में पिछले पांच दिनों से केरल के विद्वानों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना किए जाने की जानकारी सामने आई है। एक ओर इसे समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए आयोजित अनुष्ठान बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल ने इस पर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आखिर यह पूजा किस उद्देश्य से की जा रही है?
#भोरमदेव_मंदिर #कवर्धा #Kabirdham #छत्तीसगढ़ #BreakingNews