रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक एक साथ सम्पन्न हुई
कलेक्ट्रेट में सोमवार दोपहर एक बजे जिला वृक्षारोपण समिति,पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक एक साथ सम्पन्न हुई इस बैठक में जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने इन सभी कार्यक्रमो की समीक्षा की। बता दे कि इस दौरान डीएम ने आगामी एक जुलाई को होने वाले बृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया,जिले में डाला क्षेत्र में स्टोन क्रेशर से उत्पन्न वायु प्रदूषण की समीक्षा हुई।