जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में देर रात विवाद के चलते दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, पुलिस कर रही है जांच
भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में बृहस्पतिवार देर रात्रि 11:00 के आसपास उस समय मारपीट और हंगामा खड़ा हो गया, ज़ब गांव के ही दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया और पीड़ित की तहरीर पर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।