खुरई: न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी ने खाया जहर,इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत,पत्नी से हुआ था विवाद।
Khurai, Sagar | Jun 11, 2026 गुरुवार शाम 5 बजे शहरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ने सेल्फास खा लिया, परिजनों से खुरई अस्पताल पहुंचाया जहाँ से सागर रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जा रहा है कि पुजारी ने 7 माह पहले ही 2 बच्चों की माँ से शादी की थी उसी से विवाद चल रहा था, पुजारी ने पत्नी के सामने ही जहर खाया था