प्रयागराज के थाना करैली पुलिस ने शान्ति भंग की आशंका के दृष्टिगत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील बनाकर पोस्ट कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 जैद, अमीरुद्दीन और अलहम फरीद शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।